Friday, May 24, 2013

Kaam - काम


मुझको इतने से काम पे रख लो...
जब भी सीने पे झूलता लॉकेट
उल्टा हो जाए तो मैं हाथों से
सीधा करता रहूँ उसको

मुझको इतने से काम पे रख लो...

जब भी आवेज़ा उलझे बालों में
मुस्कुराके बस इतना सा कह दो
आह चुभता है ये अलग कर दो

मुझको इतने से काम पे रख लो....

जब ग़रारे में पाँव फँस जाए
या दुपट्टा किवाड़ में अटके
एक नज़र देख लो तो काफ़ी है

मुझको इतने से काम पे रख लो...

'प्लीज़' कह दो तो अच्छा है
लेकिन मुस्कुराने की शर्त पक्की है
मुस्कुराहट मुआवज़ा है मेरा

मुझको इतने से काम पे रख लो...
 

Thursday, May 16, 2013

Untold


मेरी हर नादानी बस . . . तुम तक !

~ ~
Meri har nadani bas.. tum tak !
~ ~

Friday, May 3, 2013

Dost - दोस्त



जहाँ दुनिया निगाहें फेर लेगी,
वहाँ ऐ दोस्त तुमको  हम मिलेंगे ।


~ ~

Jahan dunia  nigahein pher legi,
Wahan ye dost tumko hum milenge !

~ ~ 

Tuesday, April 30, 2013

एक रात - Ek raat



एक रात  हुई बरसात बहुत 
मैं रोया सारी रात बहुत !!

हर गम थे ज़माने का लेकिन 
मैं तनहा था उस रात बहुत !!

फिर आँख से एक सावन बरसा 
जब सहर हुई तो ख्याल आया !!

वो बादल कितना तनहा था 
जो बरसा साड़ी रात बहुत !!

~ ~ 
Ek raat hui barsaat bahut
Main roya sari raat bahut !!

Har gam tha jamane ka lekin
Main tanha tha us raat bahut !!

Fir aankhan se ek sawan barsa
Jab sahar hui to khyal aaya!!

Wo baadal kitna tanha tha
Jo barsa saari raat bahut !!

~ ~

Tuesday, April 23, 2013

Khwaab - ख्वाब


शोर न कर धड़कन जरा, थम जा कुछ पल के लिए 
बड़ी मुस्किल से मेरी आँखों में उसका ख्वाब आया है ।   
  
Shor na kar dhadkan jara, Tham ja kuch pal ke liye,
Badi muskil se meri aankhon mein uska khawab aaya hai .

~

Tuesday, April 2, 2013

hUm tUm


गलतियों से जुदा वो भी नहीं , हम भी नहीं
दोनों इंसान हैं, खुद वो भी नहीं , हम भी नहीं
वो हमें और हम उन्हें इनजाम देते रहे  मगर,
अपने अंदर झाकते वो भी नहीं, हम भी नहीं
गलत फहमियो  ने कर दी दूरियां पैदा ,
वरना फिदरत के बुरे वो भी नहीं, हम भी नहीं
इस  घूमती  ज़िन्दगी  में, दोनों का सफ़र जारी रहा,
एक लम्हे को रुके वो भी नहीं, हम भी नहीं
चाहते दोनों बहुत थे एक दुसरे को  मगर,
ये हकीकत  थी और माने वो भी नहीं , हम भी नहीं । 

~ ~   
Galtion se juda wo bhi nahi, hum bhi nahi
Dono insaan hain, khuda wo bhi nahi, hum bhi nahi
Wo hamein aur hum unhe iljaam dete rahe magar,
Apne ander jhakte wo bhi nahi, hum bhi nahi,
Galat fehmiyon ne kar di dooriyan paida,
Warna fidrat ke bure wo bhi nahi, hum bhi nahi
Es ghoomti jindgi mein, dono ka safar jaari raha,
Ek lamhe ko ruke wo bhi nahi, hum bhi nahi
Chahte dono bahut the ek doosre ko magar,
Ye hakikat thi aur maane wo bhi nahi, hum bhi nahi.

~ ~


Saturday, December 22, 2012

Untold


तारीख की आँख ने वह हाल भी देखा है,
लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई  |